कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगरपालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि पालिका द्वारा बनवाई जा रही कान्हा गौशाला में वह अपने खर्चे से गौशाला का भव्य गेट बनवाएंगे। उधर, गोवंश रखने के लिए पांच शेड बनवाए गए हैं और सभी शेड में कुल 135 पंखे लगाए जाएंगे। साथ ही फब्बारे की भी व्यवस्था दान से की गई है। फर्रुखाबाद रोड पर हाजी मुंशी जमील अहमद ईंट भट्ठा के पीछे 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से नगरपालिका की नई कान्हा गौशाला बन रही है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे के कैंप कार्यालय में पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आनंद गुप्ता, नरेश गुप्ता गोल्डी, सुभाषचंद्र दुबे गुड्डू एवं अजय मिश्रा आदि से पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने कान्हा गौशाला के विषय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.