गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद। बढ़े हाउस टैक्स को व्यापारी जमा करने के लिए तैयार नहीं है। इस संबंध में युवा उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ने बैठक कर निर्णय लिया। युवा उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष और संजयनगर राजनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा कि नगर निगम को इस विषय में तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कहा कि जब नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स बढ़ोतरी वापस लेने की घोषणा की जा चुकी है तो प्रशासन को तुरंत व्यवस्था स्पष्ट कर पुरानी दरों पर ही हाउस टैक्स जमा करना चाहिए। यदि नगर निगम पुरानी दरों पर हाउस टैक्स जमा कराएगा तो ही व्यापारी और आम नागरिक टैक्स जमा करेंगे, अन्यथा टैक्स जमा नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.