व्यापारी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं : डीएम
गौरीगंज, मई 15 -- अमेठी, संवाददाता। जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, बर्तन व सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पंप संचालकों, गेस्ट हाउस संचालकों आदि के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने व्यापारियों को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जागरूक करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु अपील की। विशेषत: ज्वैलर्स की दुकानों पर अन्दर के साथ बाहर की ओर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने हेतु अपील की गई। ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर खुलासा करने में मदद मिल सके। यह भी पढ़ें- अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं व्यापारी गोष्ठी में व्यापारी बन्धुओं से बढ़ती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.