व्यापारी पेंशन के लिए सांसद सुमन से मांगा समर्थन
आगरा, मई 10 -- रविवार को आगरा मंडल व्यापार संगठन के सदस्यों ने सपा सांसद एवं महासचिव रामजीलाल सुमन से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी पेंशन के मुद्दे पर समर्थन की मांग की। सांसद को बताया कि व्यापार संगठन ने इस विषय को लेकर अभियान शुरू किया है। सांसद ने आश्वस्त किया कि इस विषय को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उनकी मुलाकात सपा प्रमुख से भी कराने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर मदन गर्ग, गिरीश गोयल, राजकुमार अग्रवाल, त्रिलोक चंद शर्मा, मुन्नी बेगम, साहिल गुप्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.