कौशाम्बी, फरवरी 1 -- नगर पंचायत चरवा के व्यापारियों ने चित्रकूट के कपड़ा व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद निर्मत हत्या के विरोध में रविवार शाम मोमबत्ती जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूदा सरकार से दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा देने की मांग एक स्वर से व्यापारियों ने की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चरवा अध्यक्ष कैलाश चंद केसरवानी ने बताया कि चित्रकूट के कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष का 22 जनवरी की शाम अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने मासूम आयुष की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर घर के पास गाड़ दिया था। पुलिस ने 23 जनवरी को मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ साहब आलम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि उसका साथी इरफान घायल हो गया था। इस घटना से व्या...