बागपत, जून 15 -- बड़ौत के व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। इसी क्रम में गाजियाबाद से भाजपा सांसद अतुल गर्ग सोमवार को पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद अतुल गर्ग ने दिवंगत व्यापारी और उनके पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। योगी सरकार में न्याय मिलने में देरी नहीं होती। जो भी दोषी होंगे, उनके खिला...