मेरठ, मार्च 9 -- बहसूमा कस्बे में शनिवार दोपहर कुछ युवकों ने कपड़ा व्यापारी और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को झुंनझुनी गंगनहर पुल के समीप से पकड़कर जेल भेज दिया। एक आरोपी अभी फरार है। बहसूमा व्यापार मंडल के सदस्य दुर्गा क्लॉथ साड़ी भंडार के मालिक विनय अग्रवाल अपने पुत्र विभोर अग्रवाल के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे दुकान पर थे। इसी दौरान चार युवक कपड़ा लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। आसपास के व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मौका देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए थे।थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि तीन आरोपी सागर पुत्र प्रेम सिंह निवासी सैफपुर करमचंदपुर, शिवम पुत्र अनिल कुमार अनाज मंडी हस्तिनापुर, शिवम ढेडा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.