मेरठ, दिसम्बर 21 -- मवाना। नगर में दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी और उसके पुत्र पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया। घटना के बाद व्यापारियों ने थाने पर हंगामा करते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी व्यापारी श्याम सुंदर ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 9 दिसंबर को दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर निवासी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात करीब 8:30 बजे श्याम सुंदर अपनी दुकान बंद कर पुत्र दीपक के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सुभाष चौक पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे पांच युवकों ने व्यापारी व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.