बागपत, जून 10 -- बागपत। बड़ौत में मंगलवार की सरेशाम व्यापारी पिता-पुत्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या कर भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के विरोध में बुधवार को बागपत और बड़ौत के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने फरार आरोपियों के एनकाउंटर और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। बड़ौत में दिल्ली रोड पर मंगलवार को सरेशाम अपनी कन्फेक्शरी की दुकान पर बैठे सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। हत्या कर भाग रहे वरुण लुहारी को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। यह भी पढ़ें- व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के विरोध में बड़ौत का बाजार बंद, बदमाशों के एनकाउंटर की मांग व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के ब...