प्रयागराज, मई 30 -- मानसरोवर चौराहे पर शुक्रवार की रात छेड़खानी के विरोध पर मनबढ़ युवकों ने व्यापारी और उसके दोस्त पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की और कई राउंड गोली चलाई। इससे अफरातफरी मच गई। व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली थाने में दो नामजद और लगभग दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बहादुरगंज निवासी आकाश अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मानसरोवर चौराहे पर उनकी पान की दुकान है। आरोप है कि रात करीब 10 बजे दायरा बहादुरगंज निवासी मोहम्मद शेखू और मोहम्मद राजन एक बाहरी युवती को छेड़ रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी और पवन कुमार अग्रहरि के साथ मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- घर से निकले होटल मालिक की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने तबाड़तोड़ चलाई गोलियां बचाव करने पहुंचे संदीप कुमार गुप्ता पर आरोपियों ने पत्थर से हमल...