व्यापारी नेता पर पुलिसकर्मी ने तानी पिस्टल, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, जून 2 -- किसी मामले में व्यापारी को हिरासत में लेकर जा रही पुलिस से व्यापारी नेता का पुलिस से पूछताछ करना भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी नेता के साथ जमकर बदसलूकी की। कांस्टेबल ने व्यापारी नेता पर पिस्टल तानकर ट्रैगर भी दबाया। जिससे कट की आवाज वहां मौजूद लोगों ने सुनी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली पुलिस मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यापारी को हिरासत में लेकर जा रही थी। व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष रामबाबू सिंघल ने पुलिस से जब जानकारी करनी चाही तो पुलिसकर्मी भड़क गए। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने व्यापारी नेता पर पिस्टल तान दी। व फायरिंग करने का प्रयास किया। कारतूस न होने से फायरिंग असफल रहा। वहीं साथ आये दरोगा ने व्यापारी नेता से अपशब्दों का प्रयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.