संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तकिया बाजार मगहर में एक व्यापारी नेता पर हुए चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को साले-बहनोई समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली गलौज, जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वैसे इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान अखवार नहीं करता है।नगर पंचायत मगहर के तकिया बाजार मोहल्ला निवासी शुभम कांदू का आरोप है कि उसके पिता विजय प्रकाश कांदू अपने दुकान के दरवाजे पर कुर्सी पर बैठे थे। एक जुलाई की शाम करीब 05 बजे अचानक तिवारी टोला निवासी अमरनाथ (भोलू) पुत्र स्वर्गीय प्रेमप्रकाश कांदू ने जान लेने की नीयत से उसके पिता के ऊपर धारदार चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: चाकू मारकर हत्या के प्...