व्यापारी नेता ने सीएमओ को सौंपा मांग पत्र
पीलीभीत, मई 23 -- बीसलपुर। व्यापारी फैंस क्लब ने सीएमओ को प्रार्थनापत्र देकर महिला अस्पताल चालू कराए जाने की मांग की है। महिला अस्पताल का भवन जर्जर हो गया है। गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है। ऐसे में महिलाओं को इलाज कराने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। व्यापारी फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सीएमओ डा. आलोक कुमार को मांग पत्र देकर जर्जर पड़े महिला अस्पताल को सही कराकर चालू कराए जाने की मांग की। सीएमओ ने इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- लैलोखर में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.