बुलंदशहर, मार्च 30 -- नगर क्षेत्र में व्यापारी नेता के कपड़ा शोरूम में हुई चोरी का दो सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित व्यापारी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ पुलिस सभागार पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि 15 मार्च 2026 की रात चोरों द्वारा अंसारी रोड पुलिस चौकी के समीप स्थित उनके कपड़ा शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने शोरूम की छत से लोहे का गेट एवं अंदर के गेट का लॉक तोड़कर प्रवेश किया और करीब 3.18 लाख रुपये की नगदी एवं अन्य कीमती कपड़े चोरी कर फरार हो गए थे। घटना को करीब 15 दिन बीत चुके हैं। व्यापारी विक्की चौधरी, गुफरान गाजी, सतवीर सिंह, ...