गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला युवा अध्यक्ष विशाल गुप्ता का मंगलवार को ह्दय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद व्यापारी संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के जिलाध्यक्ष मदन लाल गुप्ता, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, मणिनाथ गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...