व्यापारी नेता के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, नगर निगम में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
हरिद्वार, जून 10 -- नगर निगम हरिद्वार के कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच मंगलवार को हुए विवाद के बाद बुधवार को निगम कर्मचारियों ने व्यापारी नेता संजीव नैय्यर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया तथा आरोपी व्यापारी नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित व्यापारी नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती और वह सार्वजनिक रूप से अधिकारियों एवं कर्मचारियों से माफी नहीं मांगते, तब तक नगर निगम में तालाबंदी और आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नगर निगम कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार पर गुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.