बरेली, मई 15 -- नवाबगंज। कस्बे एक व्यापारी नेता व राइस मिलर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 39 हजार रुपए उड़ा दिए। घटना की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर व्यापारी नेता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। कस्बे के विनोद गुप्ता व्यापारी नेता होने के साथ ही राइस मिलर है। नौ अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। उन्होंने मैसेज को हटाना चाहा तो मोबाइल बंद हो गया। वह मोबाइल लेकर कस्बे के एक दुकानदार के पास पहुंचे तो उसने बताया कि उनका मोबाइल हैक हो गया है। इसी दौरान उनके खाते से ठग ने 39336 रुपए उड़ा डाले। यह भी पढ़ें- गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, एक क्लिक और खाली हो जाएगा आपका अकाउंट! इसका मैसेज आते ही उनके होश उड़ गए। जिसकी शिकायत साठबर सेल में दर्ज करायी। घटना की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर विनोद गुप्ता की ओर से थाना न...