हरदोई, मई 8 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्र की 88वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रिद्धि सिद्धि सड़ीज सिनेमा चौराहा पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पंडित श्याम बिहारी मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी सेवा की गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंडित श्याम बिहारी मिश्र व्यापारियों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जीवन भर व्यापारी समाज के उत्थान व उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने मनाई पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती, बांटा शरबत उनकी जयंती पर सेवा कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि...