लखनऊ, अप्रैल 16 -- व्यापारी नेता और सिंधी समाज के अशोक मोतियानी का अंतिम संस्कार गुरुवार को गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शहर के व्यापारियों और सिंधी समाज के नागरिकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हिन्द नगर स्थित आवास से दोपहर करीब 12.30 बजे अशोक मोतियानी के पार्थिव शरीर को गोमतीनगर स्थित बैकुंठ धाम लाया गया, जहां विद्युत शवगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बैकुंठ धाम पहुंचकर दिवंगत नेता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अशोक मोतियानी के योगदान को याद करते हुए इसे व्यापार जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया। इसके अलावा व्यापार जगत और सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटने लगे। श्रद्धांज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.