बलरामपुर, अप्रैल 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर पंचायत सभाकक्ष में पूर्व अध्यक्ष रामजी आर्य के निधन पर शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने उनके स्नेह और सामाजिक योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। महामंत्री रूप चंद्र गुप्ता ने कहा कि वे व्यापारियों व जनहित के मुद्दों पर सदैव मुखर रहते थे। संरक्षक बनारसी लाल मोदनवाल ने उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को सराहा। अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने उन्हें जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व बताया। पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे नगर की अपूर्णीय क्षति बताया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.