पिथौरागढ़, जनवरी 6 -- थल। पांखू टाना निवासी वरिष्ठ व्यापारी देवेंद्र सिंह कार्की का 51 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार शाम को अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पांखू के व्यापारियों ने बाजार बंद कर शौक जताया। बताया देवेंद्र उर्फ मुन्ना दा अपने पीछे पत्नी, पुत्री और पुत्र को बिलखता छोड़ गए है। मंगलवार को उनके बेटे चन्दन कार्की ने उन्हें कोकिला और रामगंगा के त्रिवेणी घाट पर मुखाग्नि दी। उनके निधन पर सांसद प्रतिनिधि सतीश जोशी, दिनेश आर्या, दीपक कार्की, राजू कार्की, देवेंद्र धानिक, धीरू साही, बीडीसी चंदू कार्की, बिजेंद्र सिंह कार्की, देवेंद्र वर्मा, लाल सिंह ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.