प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी 29 जून को प्रस्तावित "व्यापारी दिवस" को लेकर अहम रणनीति तय की गई। बैठक में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि व्यापारी दिवस के मंच से चौक, कटरा, मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस और कीडगंज सहित प्रमुख बाजारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बाजार की समस्या पर थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से की चर्चाबैठक में व्यापारियों की समस्याएँ बैठक में व्यापारियों ने जाम, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या को सबसे बड़ी चुनौती बताया। इसके अलावा बाजारों में बढ़ती चोरी की घटनाएं और पुलिस गश्त की कमी पर भी चिंता जताई गई। नगर निगम द्वारा चालान और कथित उत्पीड़न, बिजली बिल व मीटर से जुड़ी अनियमितताएं, जीए...