जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर, संवाददाता। बदलापुर पड़ाव स्थित एक प्रतिष्ठान में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना में व्यापारी मो. सिराज अहमद को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित व्यापारी की सहायता के लिए पहल की। व्यापार मंडल की चारों इकाइयों तथा संगठन के पदाधिकारी विपुल सिंह और बिस्मिल्लाह के विशेष सहयोग से कुल एक लाख पांच हजार 855 रुपये की आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की गई। यह राशि गुरुवार को मो. सिराज अहमद के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर चेक के माध्यम से दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है। इस मौके पर संरक्षक शशांक सिंह रानू, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, जिला उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.