मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी,विधि संवाददाता।मधेपुर बस स्टैंड में व्यापारी को लूटने से पहले ही दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। कार में सवार अपराधियों के पास से आर्म्स व कारतूस के साथ ब्राउन शुगर भी बरामद हुआ है। कार में सवार तीन-चार बदमाश भाग निकले। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि मधेपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी बस स्टैंड के पास खड़ी कार मे सवार पांच छह की संख्या में संदिग्ध युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता हैं। मधेपुर थाना की टीम के पहुंचते ही कार में सवार लोग कंसार पोखर पचही सड़क की ओर तेजी से भागा। पुलिस पीछा कर कार में सवार भेजा थाना के बकुआ निवासी रूपेश कुमार यादव तथा घोघरडीहा थाना के चिकना निवासी महेश पासवान उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। 2 पिस्टल व...