व्यापारी को पीटा, चार लोगों पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी निवासी मो़ रफीक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 जून को सुबह करीब छह बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच गांव के मो़ इस्तियाक, अदनान, कामरान, अब्दुल जब्बार दुकान पर आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और दुकान का सामान फेंक दिया। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.