गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- मुरादनगर,संवाददाता। नगर की जलालपुर रोड कॉलोनी निवासी व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट दो लाख 70 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की जलालापुर रोड कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 29 दिसंबर को दोपहर सवा बारह बजे एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को हापुड़ पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनका पुत्र उनके गिरफ्त में है। यदि इसे अपने साथ ले जाना चाहते हो तो जैसे मैं कहता हूं,वैसा ही करो। अगर यह बात किसी को बताई तो तुम्हारे पुत्र को जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद रजनीश कुमार ने उनके बताए गए खातों में 2.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ रुपये ट्रांसफर कराने के लिए वह साइबर कैफे पर भी गए। इसी बीच उनका पुत्र आता हुआ दिखाई दे गया, जिसे गिरफ्तार करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.