बस्ती, जून 22 -- हरिशंकर त्रिपाठी। बस्ती। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में रविवार को एक व्यापारी का शव फंदे से लटकता मिला था। आरोप है कि कर्ज चुकाने के लिए बनाए जा रहे दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था। इसी प्रकरण में काफी संख्या में व्यापारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरि की अगुवाई में उच्चाधकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

व्यापारी का बैकग्राउंड मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी निवासी उमेश अग्रहरि ने जगदीशपुर मंझरिया चौराहे पर किराने की दुकान खोल रखी थी। रविवार को उमेश ने अपने किराने की दुकान में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने शिकायती-पत्र में बताया है कि उमेश ने कारोबार और मकान संबंधी आवश्यकताओं के लिए ब्याज पर धन...