शामली, मार्च 27 -- जलेबी खाने के बाद पैसे देने से इनकार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने और फिर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से दुकान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कैराना मामले की जांच के लिए पीड़ित व्यापारी के पास पहुंचे और बयान दर्ज किये। मंगलवार को कस्बे के मुहल्ला प्रेमनगर निवासी मिठाई व्यापारी आशीष कस्बे अपनी मैंन बाजार स्थित दुकान पर छोटे भाई अश्वनी, दुकान कर्मी संदीप और शुभम के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान कस्बा निवासी तीन युवकों ने दुकान से जलेबी खरीदी। पैसे मांगने पर आरोपित युवकों ने जातिसूचक गालियां देते हुए व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद तीनों युवक हाथों में लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर वापस दुकान पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.