हापुड़, मई 14 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक व्यवसायी के शोरूम पर पहुंचकर दो आरोपियों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी विकास त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपने शोरूम पर काम कर रहा था। तभी ग्राम असौड़ा निवासी निर्मेश त्यागी, विपिन उर्फ पिंटू त्यागी वहां पहुंचे। दोनों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- व्यापारी के साथ मारपीट कर किया घायल पीड़ित ने तुरंत 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बता...