व्यापारी के साथ मारपीटकर लूट ली लीची
समस्तीपुर, मई 31 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा गांव निवासी स्व सुंदर सिंह के पुत्र आदित्य भूषण के लीची बगान में व्यापारी के साथ मारपीट कर लीची लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर लीची उत्पादक किसान आदित्य भूषण ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा है कि लदौरा गांव स्थित बालेश्वर सिंह के घर के पीछे मेरा लीची का बगान है। शनिवार की देर रात दर्जन भर बदमाश हथियार से लैस होकर लीची बगीचा में आया और वहां मौजूद दरभंगा के व्यापारी कपिल देव सिंह के साथ मारपीट करते हुए लीची के पेड़ को क्षतिग्रस्त करते हुए लीची लूट लिया। उन्होंने करीब 5500 की लीची के नुकसान होने की बात कही है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए सभी बदमाश भाग निकले। उधर, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.