व्यापारी के शव को कार में रखकर फेंकने वाला दूसरा आरोपी दबोचा
अलीगढ़, अगस्त 5 -- हरदुआगंज (अलीगढ़), संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी व सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी के भांजी दामाद अब्दुल्लाह की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी ने हत्या के बाद अपनी कार में शव को रखकर उसे खेत में फेंका था। पुलिस ने उसकी कार भी बरामद की है। पानी की टंकी ऊपरकोट निवासी 45 वर्षीय अब्दुल्लाह की कपड़े की दुकान थी। उनका भुजपुरा निवासी साबिर पुत्र खलील व उसके परिवार से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। अब्दुल्लाह ने 16 माह पहले साबिर को ब्याज पर दो लाख रुपये दिए थे। साबिर 65 हजार रुपये दे चुका था। फिर भी 4.30 लाख रुपये बकाया थे। आरोप है कि एक अगस्त की रात साबिर घर आया और पैसों के लेनदेन की बात कहकर अब्दुल्लाह को अपने साथ ले गया। इसके बाद अगली सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.