बुलंदशहर, मार्च 3 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हथियारों के बल पर मुर्गा व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने 2.70 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने मुनीम के साथ मारपीट भी की। लूट की वारदात की जानकारी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर निवासी असलम ने बताया कि वह कांवरा में कंपनी का मुर्गा फार्म चलाते हैं। गुलावठी निवासी व्यापारी राशिद उनसे मुर्गा खरीद कर छोटे व्यापारियों को सप्लाई करता है। मंगलवार को भी व्यापारी ने फार्म से मुर्गे की गाड़ी भरवा कर छोटे व्यापारियों के यहां भेजी थी। उनका खुर्जा निवासी मुनीम उवैस व्यापारियों की तड़के करीब 4:30 बजे वह गुलावठी रोड स्थित धर्मकांटे पर गाड़ी को तुलवा रहा था। इसी दौरान चार बदमाश कांटे पर पहुंचे और मुनीम उव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.