व्यापारी के पैन नंबर का किया दुरुपयोग,7.5 करोड़ रुपए का लेनदेन
हापुड़, अक्टूबर 3 -- फर्जी फर्म के माध्यम से पैन नंबर का दुरुपयोग कर करीब 7.5 करोड़ रुपये का लेनदेन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी व्यापारी के पैन नंबर पर दिल्ली के शकरपुर में फर्जी फर्म संचालित किए जाने का आरोप है। आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिलने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी विशाल गौड़ ने बताया कि उसके नाम से अनन्या ट्रेडिंग कंपनी संचालित है और वह इसका एकमात्र स्वामी हैं। वर्ष 2020 में उसे पता चला कि उसके पैन नंबर का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने शकरपुर में जिल एंटरप्राइजेज नाम से दूसरी फर्म बना ली है। जानकारी मिलने पर उसने छह अक्टूबर 2020 को जीएसटी कार्यालय, लक्ष्मी नगर डिवीजन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.