सीतापुर, जनवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात के आदर्श नगर स्थित किराना व्यापारी के बंद घर में ताला तोड़कर घुसे चोर नगदी व जेवर बटोर ले गए। चोर की करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। आदर्श नगर निवासी शुभेंद्र मिश्रा किराना की दुकान चलाते हैं। जिस घर में रहते हैं उसके पास ही उनका पुराना घर खाली पड़ा है। शुभेन्द्र के मुताबिक रविवार सुबह वह सोकर उठे तो पुराने वाले घर में मेन गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। चोर सरिया से मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। चोर घर से नगदी, जेवर व कीमती सामान बटोर ले गए। सीसीटीवी में एक चोर कैद नजर आया है। उसका चेहरा मास्क से ढका है। हाथ में वह सरिया लिए हुए है। आसपास के लोगों का आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से गश्त नहीं करती है। जिसके कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.