बदायूं, अप्रैल 4 -- पूर्व सभासद एवं व्यापारी के बंद घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। नगर के बजरंग चौक के रहने वाले पूर्व सभासद एवं व्यापारी मोहित उर्फ मोनू महाजन अपने रिश्तेदारी में बदायूं गए हुए थे। उनकी पत्नी मेघा महाजन बच्चों के साथ घर का दरवाजा बंद कर पड़ोस में चल रहे सुंदरकांड में शामिल होने चली गई थीं। इसी दौरान घर से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों ने धुआं और लपटें उठती देख शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।सूचना पर पुलिस और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.