प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नैनी बाजार में आग लगने की घटना में पत्नी को खोने वाले व्यापारी संजीव केसरवानी व उनके परिवार से मिलने घर पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित परिवार को बिना ब्याज दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने और नीट की तैयारी कर रही बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। 12 मई को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में व्यापारी का घर और गोदाम जलकर राख हो गए थे। बच्चों को बचाने के प्रयास में संजीव की पत्नी अर्चना गुप्ता की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...