जहानाबाद, फरवरी 14 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महावीर गंज गांव में अतिपिछड़ा संघ मोर्चा की ओर से व्यापारी संजय प्रजापति की हत्या के विरोध गांव मे सभा का आयोजन करते हुये गांव से थाना तक विरोध मार्च निकाला गया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। मालूम हो कि पांच दिन पूर्व अंधराचक गांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने संजय प्रजापति को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। सभा के दौरान वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संघ के राज्याध्यक्ष दाने प्रजापति के नेतृत्व में महावीर गंज गांव से शहर तेलपा थाना तक पैदल मार्च निकाला गया। लोग न्याय की मांग कर रहे थे। मार्च के दौरान दोषियों को गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाए गए। थाना पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.