व्यापारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या, कान फाड़कर ले गए कुंडल, यूपी में दिलदहला देने वाला मर्डर
नई दिल्ली, जून 1 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिलदहला देने वाला मर्डर सामने आया है। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के कस्बा अंबेहटा में सोमवार को वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे नगदी, जेवरात और मृतका के कानों से कुंडल और अंगूठी भी ले गए। कुंडल खींचने के दौरान बदमाशों ने महिला के दोनों कान फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस के अनुसार कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला झावरी निवासी संजय मित्तल मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं। सोमवार को वह दुकान पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी 58 वर्षीय पूनम मित्तल अकेली थीं। दोपहर करीब सवा दो बजे व्यापारी ने अपने नौकर को घर खाना ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.