व्यापारी की करोड़ों की जमीन पर दबंगों की नजर,धमकी का आरोप
गोरखपुर, मई 11 -- मुख्यमंत्री से शिकायत, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कस्बे के पुरानी हनुमानगढ़ी निवासी व्यवसायी शशि कुमार अग्रवाल और शरद कुमार अग्रवाल ने अपनी बैनामा सुदा जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे की नीयत से दबाव बनाने, धमकी देने और धन उगाही का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वर्ष 2019 में उन्होंने कॉलेज तिराहे के पास मकान और जमीन बैनामा के माध्यम से खरीदी थी। अब निर्माण कार्य शुरू करने पर कुछ लोग लगातार आपत्ति जता रहे हैं और प्रशासन को कथित भ्रामक शिकायतें भेज रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने वाले लोग जमीन के बदले आधा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.