बरेली, मार्च 20 -- नवाबगंज। रुपयों के लेने-देन के विवाद में व्यापारी के आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो मृतक के परिजन मुकदमा दर्ज करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने आनन फानन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। कस्बे के गंगवार कॉलोनी निवासी बुद्धसेन (65) कस्बे में बिजली घर के पास इंजन के पार्टस की दुकान चलाते थे। सुडियावा गांव के मुकेश कुमार से उनका रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर वह बार बार उन्हें धमकियां देकर उनके आत्मसम्मान को ठेंस पहुंचा रहा था। जिससे परेशान होकर उन्होंने बुधवार शाम दुकान का शटर बंद कर अंदर फांसी के फंदे से झूल गए। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें देखने के लिए दुकान पर पहुंचे। तब...