व्यापारी का रुपए से भरा बैग ले उड़े बाइक सवार
झांसी, जून 2 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार बजरिया से बाइक सवार व्यापारी का रुपए से भरा बैग ले उड़े। उसमें जरूरी कागजात, एटीएम सहित अन्य दस्तावेज रखे थे। दिन-दहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। वहीं वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊदेहात निवासी व गांव भंडरा प्रधान के भाई शहजाद की हजारेश्वर मंदिर के पास इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान है। उन्हें सामान की खरीदारी के लिए दिल्ली जाना था। मंगलवार को वह रुपए निकाले भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहुंचे। वहां उन्होंने एक लाख रुपए निकाले। स्कूटी में रखकर बड़ा बाजार में कपड़े लेने गए। शहजाद ने बताया कि कुछ देर बाद बजरिया स्थित एक सुनार की दुकान पर गए। उन्होंने स्कूटी बाहर खड़ी कर दी। तभी दो बाइक सवार आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.