अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता व्यापारी कल्याण दिवस पर सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र की ओर से खैर रोड पर रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 95 व्यापारियों सहित नागरिकों ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य शिविर में 188 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- ईमानदारी से व्यापार करने पर मिला सम्मान, खिल उठे चेहरेरक्तदान शिविर उद्घाटन रक्तदान शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घघाटन शहर विधायक मुक्ता राजा ने किया। मुख्य अतिथि शहर विधायक मुक्ता राजा ने 11 विभूतियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जो हमेशा जनहित व व्यापारी हितों के लिए तत्पर रहते हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र गौरव भामाशाह...