अलीगढ़, जून 29 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र की ओर से सोमवार को व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर रक्तदान शिविर का आयोजन खैर रोड मनकामेश्वर सदन में किया जाएगा। रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर व्यापारियों ने खैर रोड पर बैठक की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि उप्र सरकार द्बारा विगत 3 वर्ष पूर्व 29 जून भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित किया था। इसका उद्देश्य वड़े कर दाताओं को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित करना एवं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। व्यापार मंडल लगातार 3 वर्षों से निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी 29 जून को यह आयोजन प्रातः 10 वजे से 3 तक मनकामेश्वर सेवा सदन खेर रोड पर आयोजित होगा। इसमें आंखों ...