मुजफ्फर नगर, जून 30 -- कस्बें में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की मीरापुर इकाई द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान व्यापारियों ने भामाशाह के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। सोमवार को कस्बें के मुख्य बाज़ार में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष राजेन्द्र रस्तौगी व महामंत्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में सर्व प्रथम व्यापारियों ने भामाशाह के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत लड्डुओं से बना केक काटाऔर एक दूसरे की लड्डू खिलाकर दानवीर भामाशाह की जयंती की बधाई दी। इस दौरान उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की मीरापुर इकाई के अध्यक्ष व्यापारी नेता राजेन्द्र रस्तौगी ने बताया कि दानवीर भामाशाह ने देश हित में मुगलों को नाकों चने चबा दिए थे। यह भी पढ़ें- भामाशाह की मनायी गयी जयंती इस दौरा...