व्यापारी और बच्चे भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित
फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। महान दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में जनसहभागिता के साथ मनाई गई। जनप्रतिनिधियों, अफसरों व व्यापारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल बच्चों व व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में विधायक जयकुमार जैकी, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि समारोह का उद्देश्य भामाशाह के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालना है। उनके त्याग, राष्ट्रभक्ति, दानशीलता एवं व्यापारी समाज के प्रति उदारता जन-जन तक पहुंचाना है। डीएम ने कहा कि भामाशाह का नाम आते ही दान के बारे में जरूर याद आती है। यह भी पढ़ें- भामाशाह बहुत बड़े दानवीर थे: सांसद दान केवल धन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.