औरैया, मई 22 -- एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव उमरैन में व्यापारी और उसके पुत्र के साथ कथित मारपीट, लूटपाट और बंधक बनाकर पिटाई के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज और लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो मौके पर जांच की और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित रजत कुमार पुत्र शिवप्रेमचंद्र गुप्ता निवासी उमरैन के अनुसार घटना 16 मई की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। आरोप है कि उनके पिता दुकान पर बैठे थे, तभी गांव का ही एक युवक दुकान में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि युवक दुकान में रखे बिक्...