व्यापारी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान
हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को गल्ला मंडी स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें व्यापारियों के हितों और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने की। अध्यक्ष ने कहा कि शहर में कई जनसमस्याएं लंबित हैं, जिनसे आम जनता परेशान है। विभिन्न विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ खुलकर विरोध-प्रदर्शन किया जाना चाहिए। प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने संगठन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने के सुझाव भी दिए। होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा पदाधिकारियों को बधाई दी गई। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.