व्यापारी और किसान को अधमरा कर लूटा, दहशत
हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे में दबंगों ने खराद कारखाना चलाने वाले को तय समय सीमा पर रंगदारी न देने पर बीच रास्ते घेरकर तमंचे के बल पर लूट लिया। इसे और उसके साथी के साथ जमकर मारपीट भी की, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। एक का माथा फट गया, जिससे उसके चार टांके लगाए गए हैं। दबंग नकदी के साथ ही सोने के चेन भी लूटकर फरार हो गए। वारदात से दहशत का माहौल है और कस्बे की ध्वस्त होती कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष पनप रहा है।
घटना का वर्णन मौदहा कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी मोहन बाबू का बस स्टैंड में खराद का कारखाना है। मोहन बाबू ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे के आसपास वह कारखाना बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें उनके पड़ोसी रामनरेश यादव मिल गए, जो गल्ला बेचकर आ रहे थे, वो उन्हीं के साथ बाइक में सवार हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.