मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को नगर के पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापारियों की बैठक ली। व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिया। कहा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं। साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। जिले के व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। एसपी ने बारी बारी से सभी की समस्या सुनीं। उन्होंने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा व्यापारियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। किसी प्रकार कोई घटना या संदिग्ध दिखाई पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस का सहयोग करें। एसपी ने कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों/दुकानों में बेहतर गुणवत्तायुक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। एसपी ने व्यापारि...