अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं अवैध अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। समस्याएं जानकर उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को दिया। सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर सुझाव लेते हुए जल्द उन पर अमल कराने का भरोसा दिलाया। व्यापारी सुरक्षा फोरम संगठन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित गोष्ठी के दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया ने सबसे पहले समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। फिर सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं की समीक्षा करते हुए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने को आश्वस्त किया। वहीं, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया। कहा को प्रकाश की व्यवस्था रखने के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.